संगीता पाटिल

Words
130
Reading
1 min
Listen
Play
9y

अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी की विधायक संगीता पाटिल ने मांग की है कि उनके चुनाव क्षेत्र लिंबायत में डिस्टर्ब्ड एरियाज एक्ट पारित किया जाए ताकि वहां हिन्दुओं की संपत्ति मुस्लिम ना खरीद सकें। पाटिल के अनुसार उन्होंने यह एक्ट लागू करने के लिए लिखित में निवेदन किया है। जिलाधिकारी को लिखे पत्र में पाटिल का दावा है कि लिंबायत इलाके में ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं। जिलाधिकारी को लिखना होगा पत्र बता दें कि गुजरात अचल संपत्ति के स्थानांतरण का निषेध और अशांत क्षेत्र में परिसर से बेदखल से किरायेदारों के संरक्षण के लिए अधिनियम, 1991 प्रावधान' के तहत एक धार्मिक समुदाय का शख्स अपने से अलग धार्मिक समुदाय वाले शख्स को कोई संपत्ति नहीं बेच सकता। इसके लिए जिलाधिकारी का आदेश चाहिए होता है।

Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/india/bjp-mla-daa-prevent-muslims-buying-properties-hindus/articlecontent-pf90241-419710.html10.jpg

संगीता पाटिल | Ecency