ट्रंप ने हिलेरी को 2020 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की दी चुनौती

hamza2(40)
Published in
#it
Words
259
Reading
2 min
9y
Listen to this post
~2 min

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को 2020 में उनके खिलाफ एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की चुनौती दी है. बता दें कि ट्रंप ने 2016 में हुए राष्ट्रपति पद के चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी के खिलाफ जीत हासिल की थी.

हिलेरी पिछले कुछ माह से अपनी हार के लिए बाहरी कारकों को जिम्मेदार ठहरा रही हैं. वहीं ट्रंप का कहना है कि वह एक कमजोर उम्मीदवार थीं.

व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में जल्दबाजी में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि हिलेरी चुनाव लड़ेंगी. क्या वह चुनाव लड़ने वाली हैं? मुझे उम्मीद है. हिलेरी, कृपया फिर से चुनाव लड़ें. आगे बढ़ें. ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में हिलेरी की हार के कई कारण हैं.

राष्ट्रपति ने कहा, 'उन्होंने जो किया वह सही नहीं था. इसके साथ ही कई ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से वह नहीं जीतीं, ट्रंप ने कहा कि रूस को अपनी हार के लिए जिम्मेदार ठहराना हिलेरी का केवल एक बहाना है.

उन्होंने राष्ट्रगान का अपमान करने वाले एनएफएल खिलाड़ियों का हिलेरी द्वारा किए बचाव की आलोचना भी की. ये खिलाड़ी राष्ट्रगान के दौरान, विरोध जताने के लिए अपने घुटनों पर बैठ गये थे.

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि राष्ट्रगान के दौरान घुटनों पर बैठना हमारे देश के लिए अपमानजनक था. लोग एनएफएल से भी नाराज हैं. उस पर, आप जो कह रहे हैं, ऐसा लगता है कि वह गलत को सही ठहरा रहा है. लोग इसे लेकर बहुत नाराज हैं.'

और पढ़ें

ट्रंप ने हिलेरी को 2020 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की दी चुनौ... | Ecency