बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'जुड़वा 2', इस साल की तीन बड़ी फिल्मों में शामिल हुई

Words
187
Reading
1 min
9y
Listen to this post
~1 min

judwaa2341.jpg

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की फिलम ‘जुड़वां-2’ को दर्शकों ने खबू सराहा है और इस फिल्म ने अपने ओपेनिंग वीकेंड में धमाकेदार कमाई की है. अपने तीन दिन की कमाई के मामले में ही ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में नंबर तीन पर काबिज हो गई है.
आपको बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में 59 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है.
मार्केट एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म के कमाई की जानकारी दी है. इस फिल्म ने पहले दिन 16.10 करोड़, दूसरे दिन 20.55 करोड़ और तीसरे दिन 22.60 करोड़ की कमाई की. इस फिल्म ये फिल्म तीन दिनों में कुल 59.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है.
04-1-2.jpg

आपको बता दें कि दर्शकों से मिल रहे इस रिस्पॉंस से वरूण धवन बहुत खुश हैं. वरुण ने रविवार को ट्वीट किया, "'जुड़वा 2' डेविड धवन के निर्देशन में बनी 44वीं फिल्म है. मैं कलाकार होने के नाते खुश हूं और साथ ही बेटे के रूप में बेहद गौरवांवित भी. वह अपने दर्शकों को जानते हैं और उन्हें धन्यवाद देते हैं."

बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'जुड़वा 2', इस साल की तीन बड़ी फिल्मों में शामि... | Ecency