Farmers Humanity-हजारों बत्तखों को रोज़ाना दाना खिलाने नाव से आते हैं किसान

Words
183
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

IMG_20180801_091210.jpg
यह फोटो वियतनाम के फू येन क्षेत्र का है. यहां किसान नौका पर आकर हजारों बत्तखों को दाना डाल रहा है. जब बारिश नहीं होती है और नदी में बाढ़ नहीं होती है तो दा रांग नदी का किनारा बत्तखों की आबादी बढ़ाने में मददगार होता है. ये बत्तख किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. पहली बात तो यह कि ये धान की खेती को जंगली घास से बचाते हैं, दूसरी बात यह कि इनके कारण खेत की भूमि ज्यादा उपजाऊ बनी रहती है. ये बत्तख शैवाल भी खाते हैं, जो ज्यादा पानी जमा होने से वहां बनती है. यही कारण है कि जब ये बत्तख नदी के किनारों पर अपना आशियां बना लेते हैं, तो किसान नौका से आकर इन्हें दाने डालते हैं. यह फोटो वहीं के थियेन गुएन ने क्लिक किया है, वे कहते हैं कि इस दृश्य को बत्तखों का लन्च टाइम कह सकते हैं. रोजाना इन्हें सुबह या दोपहर के वक्त किसी नौका के आने का इंतजार होता है. जैसे ही कोई नौका आती है, ये अपने आशियां से निकलकर किनारे पर आ जाते हैं.

Source - nationalgeographic.com

Farmers Humanity-हजारों बत्तखों को रोज़ाना दाना खिलाने नाव से आते है... | Ecency