Steem

Words
282
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~2 min

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 21 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी, पहले दो वनडे मैचों के लिए टीम का ऐलान कुछ दिन पहले हुआ था, मगर अब वनडे टीम में अचानक फिर से बदलाव हो गया है, भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी उमेश यादव की वनडे टीम में सरप्राइज एंट्री हुई है, उमेश को शार्दुल ठाकुर की जगह पर टीम में लिया गया है, और शार्दुल को टीम से बाहर होना पड़ा, क्योंकि हैदराबाद टेस्ट में ही शार्दुल खुद को चोटिल करवा बैठे थे।
image
वैसे भी हैदराबाद टेस्ट के बाद कप्तान विराट कोहली ने उमेश की जमकर तारीफ की थी, और कहा था कि उमेश ऑस्ट्रेलिया जाने के हकदार है, और तभी से अंदाजा लगाया जा रहा था कि वनडे टीम में भी उमेश को जगह मिलेगी, और उमेश की टीम में एंट्री हो ही गई, जो अब उमेश के पास लिमिटेड और गेम में खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती है, क्योंकि टेस्ट मैचों में तो वो खुद को साबित कर ही चुके हैं।
image
वही टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर युवराज सिंह और सुरेश रैना को भी अगले 3 मैचों के लिए टीम में चुना जा सकता है, क्योंकि इन खिलाड़ियों ने हाल में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके बाद इनके टीम में चुने जाने की उम्मीद है बढ़ गई है, उधर उमेश की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उनका टीम में चुना जाना तय है, क्योंकि कप्तान विराट कोहली इशारा दे चुके हैं तो अब देखना होगा कि उमेश यादव कैसा प्रदर्शन करते हैं, और आखरी 3 मैचों के लिए क्या इन धाकड़ खिलाड़ियों के एंट्री होती है या नहीं।