Today, weekly havan was kept in the Arya Samaj of our city which is held every Sunday of Sunday, in which the number of people belonging to Arya Samaj was present, about 30 to 40 people who attended the yagna and took part in yagya and in the havan kund After sacrificing the Havan material, Yajna was accomplished, after offering Yajna, Shastriji sacrificed his yajna and its meaning also explained how Yajna gives us welfare and arrangement How is it useful to us and to explain the benefits of this creation, then Shastriji took our heart after singing a very beautiful hymn on the virtues of a beautiful formless God, then Shastriji told about the sacrifice How is yajna beneficial for our environment, and with its scientific reasons, we also gave information that why do we sacrifice from vedic mantras, get out of sacrifice The smoke is not black smoke only; There are several types of Havan content made of various medicinal properties and which is purified by our purification from the purified ghee, the sacrifice is the only source by which the atmosphere can be purified, In the Vedas, by the graceful Dayanandji, it has been said that the sacrifice has been given place in the highest order of the world, why the offerings made in the sacrifice of yoga, The fire of the fire, we have to make it thousand times by lotatati, it is received by all by lot and it does not make any difference to anyone, so it is also called as unarmed karma, Shastriji told that every person has the duty He should sacrifice every day only, which will be benevolent on all the world of the world.
आज हमारे शहर के आर्य समाज मे साप्ताहिक हवन रखा गया था जो कि हर सप्ताह के रविवार को आयोजित होता है जिसमे आर्य समाज से जुड़े लोग लगभग 30 से 40 की संख्या उपस्थित थे और जिन्होंने शालीन वस्त्रों में आकर यज्ञ में भाग लिया और हवन कुंड में हवन सामग्री की आहुति देकर यज्ञ को सम्पन्न करवाया ,यज्ञ के बाद शास्त्रीजी ने यज्ञप्रार्थना करवाई ओर उसका अर्थ भी बतलाया के कैसे यज्ञ हमारा कल्याण करता है और यज्ञ हमारे ओर इस सृष्टि के लिए कैसे उपयोगी है और इसके फायदों के बारे में अर्थ सहित बताया ,फिर शास्त्रीजी ने सुंदर निराकार ईश्वर के गुण पर एक बेहद ही बढ़िया भजन गा कर हमारा मन मोह लिया,फिर शास्त्रीजी ने यज्ञ के बारे में बताया कि यज्ञ कैसे हमारे पर्यावरण के लिए लाभदायक है और उसके वैज्ञानिक कारणों सहित हमे जानकारियां भी दी कि क्यो हम वैदिक मंत्रोच्चार से ही आहुति देते है ,यज्ञ से निकलने वाला धुंआ केवल काला धुंआ नही है इसमें अनेको औषधियों गुणों से बनी हुई हवन सामग्री है और जो शुध्द घी से आहूती लगने से वो हमारे प्राणवायु को कितना शुध्द करती है ,यज्ञ ही एक मात्र ऐसा स्त्रोत हैजिसके द्वारा वायुमंडल को शुध्द किया जा सकता है ,वेदों में ओर महृषि दयानंदजी द्वारा तो यह तक कहा गया है कि दुनिया के श्रेष्ठतम कर्मो में यज्ञ को स्थान दिया बतलाया गया है,क्यो की यज्ञ में दी हुई आहुति ,यज्ञ की अग्नि वापस हमे उसे हजार गुना करके लोटाति है ,ये लोट कर सभी को समान रूप से प्राप्त होती है और ये किसी मे भी फर्क नही करती है इसलिए इसे निष्काम कर्म भी कहते है,शास्त्रीजी ने बतलाया कि प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य होताहै की वो रोजाना ही यज्ञ करे जो समस्त प्राणी जगत पर परोपकार होगा ।