दौड़ में 2 गोल्ड: महिलाओं, पुरुषों दोनों ने दिखाया दम
एशियन गेम्स 2018 का 12वें दिन भारतीय ऐथलीट्स के लिए काफी अच्छा रहा। भारत ने गुरुवार को ऐथलेटिक्स में दो गोल्ड सहित कुल पांच पदक जीते। भारत की ओर से जिनसन जॉनसन ने पुरुषों के 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद महिलाओं की 4x400 मीटर दौड़ में भारत के लिए सोने का तमगा हासिल किया
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी और राफेल डील को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने नोटबंदी के बाद आरबीआई द्वारा जारी आंकड़ों का हवाला देकर कहा कि नोटबंदी जानबूझकर गरीबों के पैर में मारी गई कुल्हाड़ी थी।
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का चौथ टेस्ट साउथम्पटन में खेला जा रहा है। आज मैच का पहला दिन है। भारत सीरीज में 1-2 से पीछे है। इंग्लैंड टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है।