शूटिंग के दौरान बिगड़ी अमिताभ की तबीयत! जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया फिट
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' की शूटिंग कर रहे अमिताभ बच्चन की तबीयत अचानक खराब हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ टीम के साथ जोधपुर में शूटिंग कर रहे थे, इसी बीच उनकी तबीयत खराब हो गई। खबर है कि इसके बाद वो शूटिंग छोड़ मुंबई लौट आए हैं।
सिर्फ 25 % लिवर पर जिंदा हैं अमिताभ, 60 दिन जिंदगी के लिए लड़ते रहे थे बिग बी
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' की शूटिंग कर रहे अमिताभ बच्चन की तबीयत मंगलवार तड़के खराब हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ ने देर रात तक जोधपुर में शूटिंग की। इसके बाद सुबह उन्होंने अपने ब्लॉग पर थकान, दर्द और आंसू का जिक्र किया। मामले की जानकारी मिलते ही मुंबई से एक डॉक्टरों की टीम वहां पहुंची।
मां श्रीदेवी के जाने के बाद रुटीन में आई जाह्नवी की लाइफ, जिम के बाहर दिखीं
श्रीदेवी की मौत के बाद उनकी बेटी जाह्नवी कपूर की लाइफ धीरे-धीरे रुटीन में आ रही है। जाह्नवी ने जहां अपनी अपकमिंग फिल्म 'धड़क' की शूटिंग कर दी है। वहीं, वे बीते दिनों जिम के बाहर भी स्पॉट हुईं। उन्होंने व्हाइट कलर का टॉप और लैगिंग पहन रखा था। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जुहू में नजर आईं। वे फॉर्मल लुक में थी। बता दें कि सारा फिल्म 'कैदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। करीना कपूर भी जिम के बाहर नजर आईं। रणवीर सिंह बांद्रा का एक क्लब के बाहर देखे गए।