दैनिक भास्कर

feku(52)
Published in
#feku
Words
330
Reading
2 min
Listen
Play
9y

स्पाइन प्रॉब्लम के चलते हॉस्पिटल पहुंचे थे अमिताभ, इलाज के बाद छुट्टी

अमिताभ बच्‍चन को गर्दन और कमर के दर्द के चलते बीती रात लीलावती अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्तपाल से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें इंजेक्शन लगाकर छुट्टी दे दी गई। वे अब घर पर आराम कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ समय से अमिताभ को नेक और स्पाइन में तेज दर्द की शिकायत हो रही थी, जिसके चलते वे चेकअप के लिए लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे थे। अचानक बिगड़ी तबीयत की वजह से बिग बी शनिवार को एक इवेंट में शामिल होने वाले थे, जिसे अब रद्द कर दिया गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Source: https://www.bhaskar.com/news/ENT-BNE-IFTM-due-to-spine-problem-amitabh-bachchan-arrived-lilavati-hospital-5809372-NOR.html


अगर बॉलीवुड स्टाइल में बने 'महाभारत', तो कुछ ऐसी होगी स्टारकास्ट

दुबई में रहने वाले भारतीय मूल के कारोबारी बीआर शेट्टी ने कुछ वक्त पहले 1 हजार करोड़ की लागत से महाभारत पर फिल्म बनाने का एलान किया है। फिल्म के डायरेक्टर जाने माने ऐड गुरू वीए श्रीकुमार मेनन कर रहे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग सितंबर, 2018 में शुरू होगी और इसके 2020 में रिलीज होने की उम्मीद है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Source: https://www.bhaskar.com/news/ENT-BOL-IFTM-infog-bollywood-version-of-mahabharat-5809338-PHO.html


करीना से दीपिका तक, क्या आप जानते हैं इन एक्ट्रेसेस के हैंड बैग्स की कीमत

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जहां महंगी और डिजाइनर ड्रेसेस पहनना पसंद करती हैं, वहीं वे ब्रांडेड और महंगे हैंड बैग्स भी कैरी करना पसंद करती हैं। अपने स्टाइल और फैशन के लिए फेमस इन एक्ट्रेसेस के पास कई ब्रांड के महंगे बैग्स हैं। इसमें से किसी के बैग की कीमत 8 लाख तो किसी का बैग 4 लाख रुपए से ज्यादा का है। शॉपिंग की दीवानी करीना कपूर के पास कई ब्रांड के हैंडबैग हैं। उनके पास Chanel, Bottega, Givenchy ब्रांड के बैग्स हैं। वहीं उनके पास Hermes Birkin Epsom ब्रांड का बैग है, जिसकी कीमत 8.26 लाख रुपए है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Source: https://www.bhaskar.com/news/ENT-BOL-IFTM-deepika-padukone-to-kareena-kapoor-actresses-carry-costliest-bags-5809340-PHO.html


Source: https://www.bhaskar.com/