पूरे राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

Words
144
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

भारतीय राजनीति के अजातशत्रु कहे जाने वाले अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vaajpayee) को उनकी दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने मुगाग्नि दी. पूरे राजकीय सम्मान के साथ राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई देशों के प्रतिनिधि भी स्मृति स्थल पहुंचे थे. बता दें कि इससे पहले जनसैलाब के बीच दोपहर 1 बजे बीजेपी मुख्यालय से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अटल जी की अंतिम यात्रा के दौरान बीजेपी मुख्यालय से पैदल चलते हुए स्मृति स्थल पहुंचे. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अंतिम विदाई देने और अपने प्रिय नेता की एक झलक पाने के लिए पूरे रास्ते में हुजूम उमड़ा रहा. अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में गुरुवार को निधन हो गया. वह बीते 11 जून से एम्स में भर्ती थे.

पूरे राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री ... | Ecency