प्रोफेसर स्‍टीफन हॉकिंग का निधन, दुनिया को समझाई थी ब्‍लैकहोल और बिगबैंग थ्‍योरी

dkgautam(9)
Published in
#news
Words
111
Reading
1 min
9y
Listen to this post
~1 min

आधुनिक विश्‍व के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक स्‍टीफेन हॉकिंग की मौत हो गई है। वह 76 साल के थे। उनकी मौत की जानकारी परिवार के हवाले से आई है। हाकिंग के तीनों बच्‍चों लूसी, रोबर्ट और टिम की ओर से जारी एक साझा बयान में कहा गया कि उनकी मौत से परिवार को गहरा धक्‍का लगा है

हांकिंग ने ब्लैक होल और बिग बैंग थ्योरी को समझने में अहम योगदान दिया था। उनके पास 12 मानद डिग्रियां थीं और अमेरिका का सबसे उच्च नागरिक सम्मान उन्हें दिया गया। यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज में गणित और सैद्धांतिक भौतिकी के प्रोफेसर रहे स्टीफन हॉकिंग की गिनती आईंस्टीन के बाद सबसे बड़े भौतकशास्त्रियों में होती है।

प्रोफेसर स्‍टीफन हॉकिंग का निधन, दुनिया को समझाई थी ब्‍लैकहोल और बि... | Ecency