गोल्ड की खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय ने जब सिल्वर साड़ी पहनी तो देखने वाले देखते ही रह गए
मौनी रॉय अब टीवी की दुनिया के साथ साथ बॉलीवुड की भी सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसस में से एक हो गई हैं, हाल ही में मुंबई में आयोजित हुए एक अवार्ड फंक्शन में जब मौनी रॉय सिल्वर रंग की खूबसूरत साड़ी पहनकर पहुंची तो उनके फैन्स और चाहने वाले उन्हें देखते ही रह गए. आप भी देखिए इस इवेंट की उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें.
इस साल पन्द्रह अगस्त के मौके पर रिलीज हुई उनकी फिल्म 'गोल्ड' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है. अक्षय कुमार और मौनी रॉय अभिनीत गोल्ड ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन किया है. गोल्ड ने सौ करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया. इसी के साथ मौनी रॉय ने सौ करोड़ी फिल्म के साथ बॉलीवुड फिल्मों में शानदार डेब्यू किया है.
गोल्ड की रिलीज से पहले मौनी रॉय टीवी जगत की बेहतरीन और खूबसूरत एक्ट्रेस रही है. उन्होंने 'तुम बिन 2' फिल्म में आइटम सांग भी किया जो काफी हिट हुआ था. आइटम सांग में मौनी रॉय का बोल्ड लुक उनके फैन्स को काफी पसंद आया.
मौनी रॉय जल्द ही अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाली हैं. फिल्म 2019 में रुपहले परदे पर आएगी. गौरतलब है कि इस फिल्म में मौनी रॉय खलनायिका की भूमिका निभा रही है.