भीषण गर्मी से परेशान गुना बाले आज मिले सकती है रहत ।

Words
238
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~2 min

गुना में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप है। गुना में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहने के साथ ही हवा में आद्रता(ह्यूमिडिटी) का स्तर 80 प्रतिशत तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने कहा , अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
IMG_20180711_110117.jpg
वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’हवा में आद्र्रता का स्तर 80 से 36 प्रतिशत के बीच रहा।मौसम वैज्ञानिक ने आज बादल हो सकते हैं और दोपहर में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है , जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।आज हल्की बारिश से गुना वालों को कुछ गर्मी से शांति मिल सकती है।

अधिकारी ने कहा , ‘‘अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश : 38 और 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।’’कल , अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

वहीं,मौसम संबंधी 24 मंडलों से जुड़े सात राज्यों जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, मिजोरम, पुडुचेरी और तमिलनाडु में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गयी. बड़े राज्यों में कम बारिश का सीधा असर खरीफ की फसलों पर पड़ने की आशंका है।
IMG_20180711_113050.jpg
गुना के लोग इन दिनों तेज गर्मी और गर्मी और उमस से जूझ रहे हैं। गुना में उमस और गर्मी के चलते बिजली की मांग भी लगातार बढ़ रही है। मंगलबार को तो बिजली की खपत ने बीते सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए,

भीषण गर्मी से परेशान गुना बाले आज मिले सकती है रहत । | Ecency