India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi
Words
152
Reading
1 min
8y
सुकमा में 8 नक्सली हुए ढेर, 2 जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सली मार गिराए। इसे बड़ी कामयाबी बताया जा रहा है। हालांकि इस दौरान 2 डीआरजी जवान भी शहीद हो गए। एनकाउंटर एसटीएफ और डीआरजी ने मिलकर किया था।
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/chhattisgarh/other-cities/8-naxals-killed-in-sukma-encounter-2-drg-jawans-also-martyr/articleshow/66806176.cms
'चुनाव आते ही हिंदुत्व का ढोंग करते हैं राहुल'
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ राजस्थान के मकराना में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। यहां योगी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। सीएम का पूरा भाषण हिंदुत्व और आतकंवाद पर केंद्रित था। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदू होने का ढोंग करते हैं।
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/elections/assembly-elections/rajasthan/news/cogress-praising-terrorism-and-naxalites-yogi-adityanath-said-in-rajasthan/articleshow/66807877.cms
करतारपुर: अमरिंदर ने बाजवा को दी चेतावनी
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने डेरा बाबा नानक-करतारपुर साहिब सड़क गलियारे की आधारशिला कार्यक्रम में एक बार फिर से पाकिस्तानी सेना को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख बाजवा से कहना चाहता हूं कि यह मत भूलें कि मैं एक सैनिक हूं।
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/punjab-and-haryana/other-cities-of-punjab/haryana/kartarpur-corridor-capt-amarinder-told-imran-attack-on-pakistani-army-chief/articleshow/66806691.cms
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/articlelist/1564454.cms