यह तन्हा कुतिया धीरे-धीरे पत्थर में बदल रही थी, लेकिन एक दयालु महिला ने उसे नई जिन्दगी दी!

bappask(39)
Published in
#life
Words
262
Reading
2 min
9y
Listen to this post
~2 min

सड़कों पर रहने की अक्सर कीमत चुकानी पड़ती है। इस परित्यक्त कुत्ते के चेहरे के सभी बाल खो चुके थे और उसकी त्वचा पत्थर की तरह दिखने लगी थी।
पेट्रा, जो पत्थर के लिए यूनानी शब्द है, सड़कों पर जीवन के खतरों को बहुत अच्छी तरह से जानती है। घर और प्रेम के बिना जानवर अक्सर उन बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं जिनकी रोकथाम हो सकती है। समय के साथ वे खुद की छाया बनकर रह जाते है, अकेला, चोटग्रस्त, और थका हुआ।
शुक्र है एक दयालु ग्रीक महिला ने पेट्रा को देखा और उसके दयनीय हालत को देखकर महिला ने प्यार से कुत्ते को अपनाया, धैर्य से उसके घावों का इलाज किया और उसके दुखों को दूर किया।NTD-Petra-dog-turning-to-stone-rescued-5.jpgपेट्रा इतनी कमजोर हो गयी थी कि बस मरने के करीब ही थीNTD-Petra-dog-turning-to-stone-rescued-6.jpgएक महिला ने इसका एक फोटो लेकर फेसबुक पर साझा किया, इस उम्मीद में कि अच्छे लोग इसे नोटिस करेंगे और इस जानवर की मदद करने के लिए आवश्यक साधन उपलब्ध कराएंगे।NTD-Petra-dog-turning-to-stone-rescued-1.jpgपेट्रा वर्षों से सड़क पर रहने की वजह से अपने करीब आनेवाले हर व्यक्ति से डरने लगी थी।NTD-Petra-dog-turning-to-stone-rescued-2.jpgउनकी आँखों में आंसू आ गये और उन्होंने इस जानवर को नहीं छोड़ने का फैसला लिया क्योंकि वे इस बेचारी की मदद कर सकती थी।NTD-Petra-dog-turning-to-stone-rescued-3.jpgपेट्रा को घर लाया गया और उसकी पुरानी बीमारी का इलाज शुरू हुआ।NTD-Petra-dog-turning-to-stone-rescued-8.jpgपेट्रा को एक नया रूप मिला लेकिन अभी भी वह लोगों से डरी रहती थी।NTD-Petra-dog-turning-to-stone-rescued-7.jpgसमय हर जख्म का मरहम होता है, धीरे-धीरे जब उसे अपने बचाने वालों पर यकीन हो गया तो वह एक प्रसन्न जानवर बन गई जिसके पास देने को बस ढेर सारा प्यार है।NTD-Petra-dog-turning-to-stone-rescued-4.jpg