Kapil Sharma New Show: छोटे पर्दे पर कपिल शर्मा की वापसी, यहां जानिए शो की पूरी डिटेल्‍स

Words
284
Reading
2 min
Listen
Play
9y

Kapil Sharma New Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस बार भी कपिल की वापसी सोनी टीवी पर ही होगी। आज वह अपने नए शो के प्रोमो को शूट कर रहे हैं। कपिल के इस नए शो का नाम अभी तय नहीं हुआ है।
kapilsharma-620x400.jpg
क्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल शर्मा एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। वह दोबारा अपनी एक्टिंग से दर्शकों को हंसाने के लिए आने वाले हैं। इस बार भी कपिल की वापसी सोनी टीवी पर ही होगी। आज इस शो के प्रोमो को शूट किया जाना है। कपिल के इस नए शो का नाम अभी तय नहीं हुआ है। कपिल पिछले काफी समय से सोनी टीवी पर द कपिल शर्मा शो के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते आए थे। उनके इस शो को दर्शक काफी पसंद भी करते थे लेकिन पिछले साल उनकी बीमारी के चलते सोनी टीवी ने शो को ऑफ एयर कर दिया था।

कपिल के इस नए शो का आज प्रोमो शूट होना है। अभी उनके नए शो का टाइटल तय नहीं किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, ‘सोनी टीवी और कपिल शर्मा के बीच हाल ही में एक मीटिंग हुई है, जिसमें उनके कमबैक को लेकर चर्चा हुई है। कपिल अब एकदम फिट हैं वह अब अपने अनोखे स्टाइल से ऑडियन्स का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। वहीं आज जो प्रोमो शूट होने वाला है वह मात्र एक अनाउंसमेंट है। क्रिएटिव द्वारा फाइनल होने के बाद शो को पूरा शूट किया जाएगा। शो के मार्च के आखिर में लॉन्च की उम्मीद की जा रही है’।

Kapil Sharma New Show: छोटे पर्दे पर कपिल शर्मा की वापसी, यहां जानि... | Ecency