This post is from a low-reputation account and contains an unverified outbound link. Be cautious before clicking external links.

SONG: पुराने अंदाज में लौटीं काजोल, 'यादों की अलमीरा' में दिखा मस्तीभरा अंदाज

Words
187
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

नई दिल्ली: अभिनेत्री काजोल अपनी आगामी फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' के गीत 'यादों की अलमारी' रिलीज कर दिया गया है . गीत को काजोल और उनकी सह-कलाकार रिद्धी सेन यहां सोमवार को लॉन्च किया. गीत को अमित त्रिवेदी ने सुरों से सजाया है. स्वानंद किरकिरे इसके गीतकार हैं और पलोमी घोष ने इसे गाया है.

पलोमी ने बताया, "मैं उतनी ही उत्साहित हूं, जितनी कॉलेज के पहले दिन थी, क्योंकि मैं एक नए सफर की शुरुआत कर रही हूं..बतौर गायिका मेरा पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट." वह काजोल के लिए गीत गाकर बेहद खुश हैं. फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' सात सितंबर को रिलीज होगी.

बता दें काजोल ने अपनी फिल्म का ट्रेलर अपने जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया था. प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार-विजेता अभिनेता रिद्धि सेन प्रमुख भूमिका में हैं. इसमें वह काजोल के बेटे की भूमिका में दिखेंगे.

मितेश शाह द्वारा लिखित 'हेलीकॉप्टर ईला' में काजोल अकेली मां और महत्वाकांक्षी गायिका की भूमिका में हैं. यह फिल्म अजय देवगन और पेन इंडिया लिमिटेड के जयंतीलाल गाडा द्वारा सह-निर्मित है. इसके सात सितंबर को रिलीज होने की संभावना है.


Posted from my blog with SteemPress : http://timtim.ml/?p=8854

SONG: पुराने अंदाज में लौटीं काजोल, 'यादों की अलमीरा' में दिखा मस्त... | Ecency