This post is from a low-reputation account and contains an unverified outbound link. Be cautious before clicking external links.

अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाने की तैयारी कर रहे हर्षवर्धन कपूर बोले, वास्तविकता से समझौता न...

Words
195
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

नई दिल्ली: अभिनेता हर्षवर्धन कपूर का कहना है कि वह वास्तविकता में विश्वास करते हैं और इससे वह कभी समझौता नहीं करेंगे. हर्षवर्धन कपूर अपनी आने वाली फिल्म में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विजेता अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाते नजर आएंगे. अभिनेता का कहना है कि फिल्म में निशानेबाज के सच्चे अस्तित्व को ही दिखाया किया जाएगा.
हर्षवर्धन ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं समझौता नहीं करता और मैं कोशिश करता हूं कि चीजें सच के ज्यादा से ज्यादा करीब रहें. ब्रिंद्रा की बायोपिक में भी यही किया जाएगा और इसलिए फिल्म पर काफी लंबे समय तक काम किया गया क्योंकि हम इसे सच्चाई के करीब रखना चाहते थे.
हर्षवर्धन ने साल 2016 में फिल्म ‘मिर्जया’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. उनकी आखिरी फिल्म निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी की ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ थी और उनका कहना है कि अभी तक आई उनकी दोनों फिल्में वास्तव में एक मूल रचना है.
उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी बनावटी नहीं है. ब्रिंद्रा की बायोपिक में भी यही किया जाएगा. इसलिए मुझे किसी भी फिल्म पर काम करने में काफी समय लगता है क्योंकि मैं वास्तविकता में विश्वास रखता हूं.


Posted from my blog with SteemPress : http://timtim.ml/?p=8840

अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाने की तैयारी कर रहे हर्षवर्धन कपूर बोले... | Ecency