"प्राचीन बुद्ध कालीन खंडहर-approx. 563 BC

Words
186
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

IMG20180423134140.jpg

प्यारे दोस्तों!
ये तस्वीरें ईसा से लगभग 563 वर्ष पूर्व की प्राचीनतम बुद्ध कालीन महलों के खंडहरों की हैं|यह उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले(पूर्व में प्रचलित नाम नौगढ़) से लगभग 18 km.पर स्थित कपिलवस्तु की धरोहर हैं,

IMG20180423134144.jpg

कहा जाता है कि महात्मा बुद्ध 29 वर्ष की आयु में यहां रहने आये थे|
IMG20180423132411.jpg

ये इमारतें लगभग 2500-3000 वर्ष पुरानी तो होंगी ही,यहां जाने का अवसर मुझे पिछले महीने प्राप्त हुआ,मेरा घर भी सिद्धार्थनगर जिले में ही है,परन्तु इस अद्धभुत दृश्य से मैं अभी तक वंचित रहा,
इन खंडहरों को देखकर प्राचीन लोगों की शिल्पकला कितनी बेहतरीन होगीं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है,न जाने कोन सी अभियांत्रिकी थी जिसकी नीव आज तक नहीं हिली,वरना आजकल तो नयी इमारतों का कोइ भरोसा नहीं,हाल ही में दिल्ली के एक परिवार की घटना सामने आयी है|
इन खंडहरों की रखवाली करने वाले कर्मचारियों से मैंने पूंछा कि क्या ये टूटते -फूटते नहीं तो उसने बताया कि,ऐसी स्थिति बहुत कम ही आती है,पर कभी-कभी इनकी थोड़ी बहुत मरम्मत भी करी जाती है|
कुछ भी हो यह दृश्य मेरे मन को छू गया|
आप लोगों को कैसा लगा जरूर बताइयेगा|
धन्यवाद!
🙏

"प्राचीन बुद्ध कालीन खंडहर-approx. 563 BC | Ecency