अस्सलामु अलैकुम दोस्तों। उम्मीद करता हूं आप सब अच्छे होंगे। दोस्तों आज मैं आप लोगों को बताने वाला हूं कि कैसे आप अपने फोन से बाइक या कार का चालान भर सकते हैं। दोस्तों यह बहुत ही सिंपल प्रोसेस है। कभी कभार ऐसा हो जाता है कि हम लोग बिना हेलमेट या लाइसेंस, इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के बिना आगर रोड पर चलते हैं और पुलिस वाले पकड़ लेते हैं तो हमें उसके लिए फाइन भरना पड़ता है, उसको ही हम चालान कहते हैं। तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं इस ब्लॉग को सबसे पहले आपको गूगल में जाकर के ई चालान सर्च करना है।
उसके बाद वहां पर ई चालान के ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर पे ऑनलाइन के ऑप्शन को क्लिक कर लेना है। उसके बाद वहां पर आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखेंगे लेकिन वहां आप चालान नंबर सेलेक्ट करके आपको जो गाड़ी पकड़ने के टाइम में मोबाइल में मैसेज आया था उसमें चालान नंबर रहता है उसको वहां पर फील करने के बाद मोबाइल नंबर देना पड़ेगा।
मोबाइल नंबर में एक ओटीपी आएगा ओटीपी फील करने के बाद आपको गेट डिटेल वाले ऑप्शन को क्लिक कर लेना है। उसके बाद वहां पर आपको पेमेंट करने का ऑप्शन आएगा, बहुत सारा जैसे कि नेट बैंकिंग डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड और यूपीआई तो आपको सबसे सिंपल यूपीआई का ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। उसके बाद पेटीएम या किसी भी यूपीआई को इंटर करके पेमेंट कर देना है। जैसे ही आप पेमेंट करते हैं और आपका पेमेंट कंप्लीट हो जाता है।
तो वहां पर आपको एक स्लिप दिया जाएगा जिसे आपको सेव करके रख लेना है या अगर आपका बाइक या कार पुलिस स्टेशन में है तो आपको यह प्रिंट आउट निकाल करके पुलिस स्टेशन में जमा करना पड़ेगा। तो दोस्तों यह था पूरा प्रोसेस की कैसे आप घर बैठे अपने मोबाइल से गाड़ी या कार का चालान भर सकते हैं। दोस्तों इसी तरह की और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप मुझे फॉलो कर सकते हैं। तो चलिए दोस्तों आज के लिए इतना ही आपसे फिर मिलता हूं अगले ब्लॉग में कुछ अच्छे जानकारी के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।