PNR स्टेटस कैसे देखें?

Words
266
Reading
2 min
3y
Listen to this post
~2 min

अस्सलामु अलैकुम दोस्तों। उम्मीद करता हूं आप सब अच्छे होंगे।दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं कि कैसे आप अपने मोबाइल से घर बैठे अपने ट्रेन टिकट का स्टेटस देख सकते हैं। दोस्तों कभी-कभी हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग लिस्ट में चला जाता है। ऐसा इसलिए होता है जब ट्रेन में अवेलेबल सीट से ज्यादा लोग बुकिंग करते हैं तो वह टिकट वेटिंग लिस्ट में चला जाता है। तो उसी को चेक करने के लिए हम पीएनआर नंबर का उपयोग करके स्टेटस देखते हैं कि हमारा टिकट कंफर्म हुआ है या नहीं। तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं इस ब्लॉग को सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी के ऑफिशियल ऐप में जाना है और वहां पर आपको पीएनआर इंक्वारी वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

IMG_20231129_211321.jpg

जैसे ही आप पीएनआर इंक्वारी वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करते हैं तो आपको वहां पर पीएनआर नंबर फील करने का ऑप्शन दिखाई देगा। वहां पर आप पीएनआर नंबर डाल देंगे उसके बाद आपको आपका टिकट का जो भी स्टेटस है वह वहां पर दिखाई देगा।

IMG_20231129_211252.jpg

दोस्तों मैं आपको बता दूं की ट्रेन अपने स्टेशन से निकलने से 4 घंटा पहले अपना चार्ट सबको भेज देती है। जिसमें अगर आपका टिकट कंफर्म हो जाता है तो उसका मैसेज आपके फोन में चल आता है। तो दोस्तों यह था आज का ब्लॉग कि कैसे आप घर बैठे अपने मोबाइल से पीएनआर स्टेटस देख सकते हैं। इसी तरह के और भी जानकारी वाले ब्लॉग के लिए आप मुझे फॉलो कर सकते हैं। आज के लिए इतना ही मिलता हूं आपसे अगले ब्लॉक में कुछ अच्छी जानकारी के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।

PNR स्टेटस कैसे देखें? | Ecency