अस्सलामु अलैकुम दोस्तों। उम्मीद करता हूं आप सब अच्छे होंगे। दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं की कैसे आप घर बैठे अपने मोबाइल से कोई भी पीडीएफ एडिट कर सकते हैं। दोस्तों हमें बहुत बार पीडीएफ में कुछ मिसमैच हो जाने की वजह से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है और इस छोटे से काम के लिए हमें साइबर कैफे जाना पड़ता है जहां पर बहुत सारा पैसा खर्च करने के बाद हमारा काम होता है। लेकिन आज मैं आपको एक ट्रिक बताऊंगा जिससे आप खुद कोई भी पीडीएफ आराम से एडिट कर सकते हैं वह भी मुफ्त में। तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं इस ब्लॉग को। सबसे पहले आपको गूगल में जाकर सर्च करना है सेजदा पीडीएफ एडिटर सबसे ऊपर में आपको इसका ऑफिशल वेबसाइट दिखेगा उसको क्लिक करके आगे बढ़ाना है।
वहां पर आप जिस भी पीडीएफ को एडिट करना चाहते हैं उसको अपलोड कर लेंगे। उसके बाद जहां पर आपको एडिट करना है उसको जूम करके क्लिक करेंगे और जैसे आप उसे जगह में क्लिक करते हैं तो आपको वहां एडिट करने का ऑप्शन मिल जाएगा।
जिसे आप आसानी से एडिट करके बदल सकते हैं एडिट करने के बाद नीचे आपको एक ऑप्शन दिखाई देगा अप्लाई चेंज, उसको क्लिक करने के बाद आपका पीएफ डाउनलोड के लिए रेडी हो जाएगा और आप डाउनलोड करके उसे किसी भी नियर बाय
साइबर कैफे में जाकर प्रिंट आउट निकलवा सकते हैं। दोस्तों मुझे उम्मीद है आपको मेरा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। इसी तरह के और भी जानकारी वाले ब्लॉग के लिए आप मुझे फॉलो कर सकते हैं। आज के लिए इतना ही मिलता हूं आपसे अगले ब्लॉग में कुछ अच्छे जानकारी के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।