पीएफ अकाउंट में एग्जिट डेट कैसे अपडेट करें?

Words
226
Reading
2 min
Listen
Play
3y

अस्सलामु अलैकुम दोस्तों । उम्मीद करता हूं आप सब अच्छे होंगे दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं कि कैसे आप घर बैठे अपने पीएफ अकाउंट में एग्जिट डेट अपडेट कर सकते हैं । दोस्तों यह बहुत ही सिंपल प्रक्रिया है और आप इसे खुद अपने मोबाइल या फिर लैपटॉप से कर सकते हैं। आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। तो चलिए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस

IMG_20231102_131643.jpg

IMG_20231104_163631.jpg

सबसे पहले आपको पीएफ के ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा और वहां मेंबर पोर्टल में जाकर अपना उन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है। लॉगिन करने के बाद आपको अंदर में बहुत सारे ऑप्शन दिखेंगे। वहां पर आपको एक मैनेज अकाउंट का ऑप्शन दिखेगा उसे पर क्लिक करने के बाद आपको वहां मार्क एग्जिट का ऑप्शन दिखेगा आपको उसके अंदर चले जाना है।

images.jpeg
Source
images (1).jpeg
Source

अंदर आने के बाद आपको वहां पर मेंबर आईडी सेलेक्ट करना है जिस भी कंपनी का आपको एग्जिट डेट डालना है उसको सेलेक्ट करने के बाद पासबुक के अनुसार आपको वहां पर अपना एग्जिट डेट सेलेक्ट करने के बाद गेट ओटीपी पर क्लिक करना है और ओटीपी फाइल करने के बाद आपका एग्जिट डेट पीएफ अकाउंट में अपडेट हो जाएगा।
तो दोस्तों यह था पूरा प्रोसेस की कैसे आप घर बैठे अपने पीएफ अकाउंट में एग्जिट डेट अपडेट कर सकते हैं। तो चलिए फिर मिलता हूं आपसे अगले ब्लॉग में।

धन्यवाद

पीएफ अकाउंट में एग्जिट डेट कैसे अपडेट करें? | Ecency