अस्सलामु अलैकुम दोस्तों। उम्मीद करता हूं आपसे अच्छे होंगे। दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं कि कैसे आप घर बैठे अपने मोबाइल से किसी भी गाड़ी का सारा डिटेल्स देख सकते हैं। दोस्तों बहुत बार ऐसा होता है कि हम अपने बाइक का इंश्योरेंस वाला पेपर खो देते हैं और हमें मालूम नहीं चलता है कि इसका इंश्योरेंस कब फेल होने वाला है। तो इसीलिए आप इस ऐप की मदद से जानकारी पा सकते हैं कि हमारी गाड़ी में क्या-क्या फेल हुआ है और क्या-क्या फेल होना बाकी है।
दोस्तों सबसे पहले आपको प्ले स्टोर में जाना है और वहां पर जाने के बाद एम परिवहन नाम के ऐप को डाउनलोड करना है और उसके बाद उसमें अपना एक नया अकाउंट बनाना है। दोस्तों नया अकाउंट बनाने के लिए आपको एक मोबाइल नंबर लगेगा और मोबाइल नंबर फिल करने के बाद ओटीपी आएगा। ओटीपी फील करने के बाद आपका अकाउंट रेडी हो जाएगा।
दोस्तों जब आप ऐप को ओपन करेंगे तो वहां पर आपको सबसे ऊपर में सर्च व्हीकल का ऑप्शन आएगा। वहां पर आप जिस भी गाड़ी का डिटेल्स देखना चाहते हैं तो उसका नंबर वहां पर डालेंगे नंबर डालने के बाद आपको गाड़ी का पूरा डिटेल देखने के लिए मिल जाएगा।
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि मेरा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा। इसी तरह के जानकारी वाले ब्लॉग के लिए आप मुझे फॉलो कर सकते हैं। मिलता हूं आपसे अगले ब्लॉग में तब तक के लिए धन्यवाद।