पासपोर्ट का स्टेटस कैसे चेक करें?

Words
232
Reading
2 min
Listen
Play
3y

अस्सलामु अलैकुम दोस्तों। उम्मीद करता हूं आप सब अच्छे होंगे।दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं की कैसे आप घर बैठे अपने फोन से पासपोर्ट का स्टेटस चेक कर सकते हैं। दोस्तों बहुत बार ऐसा होता है कि आपका पासपोर्ट किसी वजह से कहीं फस जाता है और आपको मालूम नहीं चलता है तो इसीलिए भारत सरकार ने पासपोर्ट सेवा नाम करके एक ऐप तैयार किया है जो कि आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

IMG_20231112_195154.jpg

तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं इस ब्लॉग को सबसे पहले आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर पासपोर्ट सेवा एप को डाउनलोड कर लेंगे और ऐप को ओपन करने के बाद आपको वहां पर स्टेटस ट्रैकर करके एक ऑप्शन आएगा।

IMG_20231112_195144.jpg

उसको क्लिक करने के बाद आपने जो पासपोर्ट का ऑनलाइन किया था तो उसमें एक फाइल नंबर रहता है वह फाइल नंबर को वहां पर इंटर कर लेना है और आप आपका जो जन्म तारीख है, वहां पर इंटर करना है उसके पास सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपको वहां पर जो भी स्टेटस आपका पासपोर्ट का है वह दिख जाएगा।

IMG_20231112_195127.jpg

तो दोस्तों यह था आज का पूरा प्रोसेस की कैसे आप घर बैठे पासपोर्ट का स्टेटस देख सकते हैं। इसी तरह के अच्छे-अच्छे जानकारी वाले ब्लॉग के लिए आप मुझे फॉलो कर सकते हैं तो चलिए दोस्तों फिर मिलता हूं आपसे अगले ब्लॉग में कुछ अच्छी जानकारी के साथ धन्यवाद!

पासपोर्ट का स्टेटस कैसे चेक करें? | Ecency