कार का इंश्योरेंस कैसे बनाएं

Words
347
Reading
2 min
Listen
Play
3y


Source
अस्सलामु अलैकुम दोस्तों। उम्मीद करता हूं आपसे अच्छे होंगे। दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा की कैसे हैं आप घर बैठे अपने मोबाइल से कर का इंश्योरेंस कर सकते हैं। जी हां दोस्तों आप कार का इंश्योरेंस policybazaar.com से खुद बना सकते हैं और इसके लिए आपको किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है और ना ही कोई एक्स्ट्रा चार्ज आपको लगेगा। दोस्तों अगर आपको थर्ड पार्टी का इंश्योरेंस करना है तो उसके लिए कोई भी वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं पड़ती है लेकिन अगर आप कार का फर्स्ट पार्टी का इंश्योरेंस करते हैं तो आपको उसके लिए अपने कार का वीडियो और फोटो अपलोड करना पड़ेगा और वेरिफिकेशन कंप्लीट होने के बाद ही आपका इंश्योरेंस बनेगा।

IMG_20231227_220007.jpg

IMG_20231231_221119.jpg

तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं इस ब्लॉक को सबसे पहले तो आपको policybazaar.com की वेबसाइट पर आना है और वहां पर आपको एक ऑप्शन दिखाई देगा कार इंश्योरेंस उसको क्लिक करना है। उसके बाद आगे वहां पर आप अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालेंगे जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन नंबर डालेंगे तो वहां पर बहुत सारे इंश्योरेंस कंपनियों का पॉलिसी आपको दिख जाएगा और जिस किसी भी कंपनी का इंश्योरेंस पॉलिसी आपको बनाना है तो उसको आप सेलेक्ट कर लेंगे।

IMG_20231231_221104.jpg

IMG_20231231_222101.jpg

दोस्तों वहां पर अगर आपको अपनी प्रोफाइल में कुछ एडिटिंग करना है तो कर सकते हैं या फिर ऑटोमैटिक जो वहां पर आया है उसे ही आप रहने दे। दोस्तों पेमेंट का भी इसमें पहले वाला ही ऑप्शन है जैसे कि आप फोन पे या गूगल पे या फिर डेबिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट करने के बाद आपको वेरिफिकेशन के लिए बोला जाएगा। वेरिफिकेशन करने के बाद आपका पॉलिसी आपको मिल जाएगा। दोस्तों अगर इसमें आपको कुछ समझ में नहीं आ रहा है तो मैंने ऊपर में एक वीडियो का लिंक दे दिया है इस वीडियो को देखने के बाद पूरा समझ जाएंगे।

IMG_20231207_224210.png

दोस्तों तो यह था पूरा प्रोसेस मुझे दोस्तों उम्मीद करता हूं कि मेरा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा। इसी तरह के जानकारी वाले ब्लॉग के लिए आप मुझे फॉलो कर सकते हैं। मिलता हूं आपसे अगले ब्लॉग में तब तक के लिए धन्यवाद।

कार का इंश्योरेंस कैसे बनाएं | Ecency