Source
अस्सलामु अलैकुम दोस्तों। उम्मीद करता हूं आपसे अच्छे होंगे। दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं कि कैसे आप घर बैठे अपने मोबाइल से कोविनपोर्टल में जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और वहां से वैक्सीनेशन का अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। दोस्तों जैसा आपको मालूम होगा की कुछ दिनों से भारत में कोविड के नए-नए केसेस आ रहे हैं। इस परिस्थिति में अगर आपने अभी तक अपना वैक्सीनेशन नहीं करवाया है और सफर करते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही हानिकारक हो सकता है। तो दोस्तों इसलिए आप जल्द से जल्द अपना वैक्सीनेशन करवा ले। तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं इस ब्लॉग को।
सबसे पहले आपको कोविन की पोर्टल में जाना है और वहां पर रजिस्टर का आपको ऑप्शन दिखाई देगा। उसको क्लिक करने के बाद आपको वहां पर अपना मोबाइल नंबर देना है, मोबाइल नंबर देने के बाद ओटीपी आएगा। ओटीपी फिल करने के बाद आपको आगे बढ़ना है। वहां पर बुक करना अपॉइंटमेंट का आपको एक ऑप्शन मिलेगा। उसको क्लिक करने के बाद आपको जगह देखना होगा कि कहां पर अपॉइंटमेंट अवेलेबल है।
उसको सेलेक्ट करके आप अपना अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। दोस्तों यह अभी तक बिल्कुल ही मुफ्त है और इसके लिए कोई भी पैसा नहीं देना पड़ता है तो बिना देरी किए हुए आप जल्दी से जल्दी अपना वैक्सीनेशन करवा ले।
दोस्तों तो यह था पूरा प्रोसेस मुझे दोस्तों उम्मीद करता हूं कि मेरा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा। इसी तरह के जानकारी वाले ब्लॉग के लिए आप मुझे फॉलो कर सकते हैं। मिलता हूं आपसे अगले ब्लॉग में तब तक के लिए धन्यवाद।