आधार कार्ड में फोटो कैसे चेंज करें?

Words
227
Reading
2 min
Listen
Play
3y

IMG_20231127_220727.jpg

अस्सलामु अलैकुम दोस्तों। उम्मीद करता हूं आप सब अच्छे होंगे। दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं की कैसे आप अपने आधार कार्ड में अपना फोटो चेंज कर सकते हैं। दोस्तों हमारा आधार कार्ड 2013-14 में बनने के लिए स्टार्ट हुआ था और अगर आपने अपना आधार कार्ड एक बार भी अपडेट नहीं करवाया है तो आपका पुराना फोटो ही उसमें अब तक होगा। तो इसलिए अगर आपको अपना पुराना फोटो अपडेट करवाना है तो आपको इसके लिए नजदीकी आधार केंद्र में जाना पड़ेगा क्योंकि अभी तक आधार के ऑफिसियल वेबसाइट में फोटो चेंज करने का ऑप्शन नहीं दिया गया है।
दोस्तों यह बहुत ही सिंपल प्रोसेस है। आपको इसमें कुछ भी फॉर्म फिल करने की जरूरत नहीं है। आपको कोई भी नजदीकी आधार केंद्र में जाना है और वहां पर आपको बताना है कि मुझे अपना फोटो अपडेट करना है। दोस्तों फोटो अपडेट करने से फायदा यह भी है की आपको नया आधार कार्ड डाक के द्वारा घर भेज दिया जाता है जिससे कि आप कहीं भी अगर अपना आधार को युज करते हैं तो फिर आप नया आधार कार्ड दे सकते हैं। दोस्तों कल मैं आपके लिए आधार से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आऊंगा। इसी तरह के और भी जानकारी के लिए आप मुझे फॉलो कर सकते हैं। आज के लिए इतना ही मिलता हूं आपसे अगले ब्लॉग में तब तक के लिए धन्यवाद।

आधार कार्ड में फोटो कैसे चेंज करें? | Ecency