इंटरनेट स्पीड कैसे चेक करें?

Words
218
Reading
1 min
Listen
Play
3y

अस्सलामु अलैकुम दोस्तों। उम्मीद करता हूं आप सब अच्छे होंगे। दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं कि कैसे आप घर बैठे अपने मोबाइल से इंटरनेट का स्पीड चेक कर सकते हैं। दोस्तों बहुत बार ऐसा होता है कि वाई-फाई कंपनी वाले आपको बोलते हैं कि हमारा वाई-फाई बहुत स्पीड है, 100 एमबीपीएस है लेकिन ऐसा होता नहीं है और वह झूठ बोलकर के आपसे नया कनेक्शन करवा लेते हैं। लेकिन अब आप खुद से चेक करके पता कर सकते हैं कि इसका इंटरनेट स्पीड कितना है।

IMG_20231113_234558.jpg

तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं इस ब्लॉग को सबसे पहले आपको गूगल में जाकर इंटरनेट स्पीड चेक करके टाइप कर लेना है और सर्च करना है। वहां पर आपको FAST.COM का वेबसाइट दिखेगा उसको क्लिक करने के बाद आपको अपने फोन को कुछ देर के लिए होल्ड करना होगा और जैसे ही आप कुछ देर के लिए अपने फोन को होल्ड करते हैं तो आपको वहां पर आप जिस भी नेटवर्क में कनेक्ट है उसकी स्पीड पता चल जाएगा।

IMG_20231113_234608.jpg

तो दोस्तों इस तरह आप इंटरनेट स्पीड पता कर सकते हैं। यह बहुत ही आसान प्रक्रिया है। इसी तरह के महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप मुझे फॉलो कर सकते हैं। आप लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया आज के लिए इतना ही, मिलता हूं आपसे अगले ब्लॉग में तब तक के लिए धन्यवाद!

इंटरनेट स्पीड कैसे चेक करें? | Ecency