नमस्कार दोस्तों।!
दोस्तों आज भारत में lockdown दो और हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। देश को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है। रेड जोन में अधिकतर आर्थिक गतिविधियां बंद रहेगी वहीं ग्रीन जोन में काफी राहत दी गयी है। हालांकि सोशल डिस्टेंसिनग का पालन सभी स्थितियों में किया जाना अनिवार्य रहेगा।
सरकार का ये निर्णय अच्छा है। लॉक डाउन अनिश्चित काल तक के लिए भले ही रखा जाए पर इससे भूख का इलाज नहीं हो सकता है। कहीं न कहीं ये सरकार की मजबूरी थी कि आर्थिक तंत्र की बहाली की जाय। साथ ही फंसे लोगों और मजदूरों को उनके घर पंहुचाया जाना उचित है।
आपकी क्या राय है? कृपया कमेंट में बताये।
धन्यवाद!