Khaman Dhokla (Nylon Khaman) is a popular dish of Gujarat but now it is very famous all over the country. It has a sweet and sour taste. It is like a gram flour cake. It is very tasty and soft.
Ingredients:-
- Gram flour- 1.5 cups
- Oil 2 teaspoons
- Sugar 2 teaspoons
- Salt 1 teaspoon
- Turmeric 1/4 teaspoon
- Citric acid 1/2 teaspoon
- Water 1.5 cups
- Eno 2 teaspoons
Method:-
First of all, take 1.5 cups of gram flour in a bowl
!
Add (sugar, citric acid, Salt, turmeric, oil, )

Mix all the things, add water and mix well and leave it to rest for 10 minutes

Now heat 2 glasses of water in a big pan
And prepare a cake pan by greasing it with oil

Now mix Eno in the batter that has been prepared

Put it in the greased pan

Put it in the water that has been kept for boiling

And cover it and let it cook for 20 minutes

Then when it cooks and swells, take it out and

Let it cool

Then make cuts all around it with a knife

Take it out upside down on a plate

And cut it into pieces with a big knife

For tempering:-
Oil - 1 tablespoon
Mustard - 1 tablespoon
Green chilies 5-6
Curry leaves 8-10
Sugar 2 tablespoons
Salt - 1/2 tablespoon
Citric acid 1/2 tablespoon
Water 1 cup
Chopped coriander
Fresh coconut - for garnishing
Now for tempering, take a pan and put 2 tablespoons of oil.

Put mustard seeds in it and add green chillies, curry leaves

Put water in it and then add citric acid, sugar, salt and boil it

Pour this solution over the khaman which makes it soft

Now put green coriander on it

And add coconut and decorate it

Due to the process of adding water, it is also called Pani Wale Khaman

Eat it with green chutney and feed it

This is the website of my YouTube channel in which
you will get to see this video
Please subscribe, like and share me
Translation
खमण ढोकला ( नायलॉन खमन) गुजरात की पॉपुलर डिश है पर अब देशभर में काफ़ी फेमस है यह खट्टा मीठा स्वाद वाला होता है ऐसा समझो की ये बेसन का केक होता है बहुत ही स्वादिष्ट और सॉफ्ट होता है
सामग्री:-
१) बेसन- १.५ कप
२) ऑयल २ चम्मच
३) शुगर २ चम्मच
४) साल्ट १ चम्मच
५) हल्दी १/४ चम्मच
६) साइट्रिक एसिड १/२ चम्मच
७) पानी १.५ कप
८) इनो २ चम्मच
मेथड :-
सबसे पहले एक बाउल में १.५ कप बेसन लेंगे

उसमे ( चीनी, साइट्रिक एसिड, नमक, हल्दी, ऑयल, )

सभी चीज़ों को मिलाकर पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे और १० मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए रख देंगे

अब एक बड़ी कड़ाई में २ ग्लास पानी को डालकर गर्म कर लेंगे
और एक केक पेन में ऑयल ग्रीस करके तैयार करेंगे

अब जो बैटर तैयार किया गया है उसमें ईनो मिक्स करके

ग्रीस वाले पेन में डाल कर

जो पानी उबलने को रखा है उसमें रख देंगे

और ढक देंगे फिर २० मिनट तक पकने देंगे

फिर जब यह पक कर फूल जाएगा तो इसे बाहर निकाल कर

ठंडा कर लेंगे

फिर इसके चारों तरफ़ चाकू से कट लगा कर

एक प्लेट में उल्टा करके निकाल लेंगे

और एक बड़े चाकू से इसके टुकड़े काट लेंगे

तड़के के लिए:-
१) ऑयल - १ बड़ा चम्मच
२) राई- १ चम्मच
३) हरी मिर्च ५-६
४) करी पत्ता ८- १०
५) चीनी २ चम्मच
६) नमक- १/२ चम्मच
७) साइट्रिक एसिड १/२ चम्मच
८) पानी १ कप
९) धनिया चोपड़
१०) फ्रेश कोकोनट- गार्निशिंग के लिए
अब तड़के के लिए एक पेन में २ चम्मच ऑयल डालकर

उसमें राई डाल कर हरी मिर्च ,कड़ी पत्ता डालकर

पानी डाल देंगे फिर इसमे साइट्रिक एसिड, चीनी, नमक डालकर उबालेंगे

और इस घोल को खमन के ऊपर डालेंगे जिससे खमन सॉफ्ट हो जाता है

अब इसके उपर हरा धनिया

और कोकोनट डाल कर सजा देंगे

पानी डालने की प्रक्रिया से इसे पानी वाले खमन भी कहते है

इसे हरी चटनी के साथ खाए और खिलाइये

ये मेरी यू ट्यूब चैनल की वेबसाइट है जिसमें
आपको ये वीडियो देखने को मिलेगा
प्लीज़ आप मुझे सब्सक्राइब, लाइक और शेयर कीजिये