कब्ज से तुरंत राहत पाने के ये हैं घरेलू इलाज, एक बार जरूर अजमाएं

Words
434
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~3 min

maxresdefault (1).jpg
कब्ज मिटाने के सरल उपचार (Health) : पेट का तंदुरूस्त होना बहुत जरूरी है। यह शरीर का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है अगर पेट में किसी तरह की कोई गड़बड़ी हो तो यह और भी बहुत सी बीमारियों को न्यौता देता है। बहुत से लोग अक्सर पेट साफ न होने यानि कब्ज की शिकायत करते हैं। इसका कारण पाचन क्रिया में गड़बड़ी के अलावा खान-पान का सही न होना है। कई बार हमारा गलत लाइफस्टाइल भी पेट पर बुरा असर पड़ता है। ज्यादा समय तक लगातार कब्ज की बीमारी से पीडित रहने पर त्वचा पर भी इसका असर दिखाई देने लगता है। इसेे चेहरे का कुदरती निखार खोना शुरू हो जाता है। इसके अलावा भूख न लगना,पेट की गैस,बेचैनी आदि की वजह भी पेट ही है। कब्ज मिटाने के सरल उपचार आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

कब्ज के कारण
कब्ज होने के बहुत से कारण हो सकते है लेकिन पेट से जुड़ी परेशानी होने पर इसका सही समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी है।

  1. पानी का सेवन कम करना
  2. तले हुए भोजन का ज्यादा सेवन
  3. वजन घटाने के लिए डाइटिंग करना
  4. मेटाबॉलिजम का कम होना
  5. पेन किलर का ज्यादा सेवन
  6. लगातार एक ही जगह पर बैठे रहना
  7. एक ही प्रकार का भोजन खाना

कब्ज दूर करने के आसान घरेलू उपाय

  1. गर्म पानी,नींबू और कैस्टर ऑयल

12_00_594823070castor oil 1-ll.jpg
सुबह खाली पेट एक कप गर्म पानी में आधा नींबू निचोड़ कर इसमें एक छोटा चम्मच आरंडी यानि कैस्टर ऑयल डाल कर पी लें। इसे पीने के 15-20 मिनट बाद पेट साफ हो जाएगा। इसके अलावा रात को सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध में 2-4 बूंद कैस्टर ऑयल की डालकर पीएं। इससे सुबह पेट आसानी से साफ हो जाएगा।

  1. शहद
    12_06_026839070honey and milk-ll.jpg

रात को एक कप दूध में एक चम्मच शुद्ध शहद डालकर पीएं। रोजाना इसका सेवन करने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और पेट भी तंदुरूस्त रहेगा।

  1. काला नमक
    himalayan_black_salt.jpg
    सुबह खाली पेट आधे नींबू के रस में काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन कर लें। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएगी।

  2. त्रिफला
    12_05_017659070tiphla-ll.jpg
    रात को एक लिटर पानी में 20 ग्राम त्रिफला भिगोकर रखें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें, ऐसा करने से कुछ ही दिनों में पुरानी कब्ज से भी छुटकारा मिल जाएगा।

  3. पपीता
    12_02_220999070papaya-ll.jpg
    पपीता में विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है। खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ यह पेट के लिए भी बहुत लाभकारी है। रोजाना दिन में एक बार पके हुए पपीते का सेवन करें। पका हुआ अमरूद खाने से भी कब्ज से राहत मिलती है।

  4. पालक
    12_03_377131070spinach-ll.jpg
    पालक की सब्जी या इसके जूस की अपनी डाइट में शामिल करें। इससे कब्ज से छुटकारा मिलेगा और सेहत भी अच्छी रहेगी।

कब्ज से तुरंत राहत पाने के ये हैं घरेलू इलाज, एक बार जरूर अजमाएं | Ecency