Hot chocolate fudge

Words
310
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~2 min

मेरे प्यारे भाइयो और मेरी प्यारी प्यारी बहनो।  कैसे हो आप लोग, आशा करता हूँ आप सब लोग अच्छे ही होंगे। फूडपांडा में लूट चल रहा था उसी से मैंने ये आइस क्रीम आर्डर किया है।  आइस क्रीम नहीं ये चॉकलेट है लेकिन लग थोड़ा आइस क्रीम जैसा लग रहा है।  ओरिजिनल प्राइस किया था मैंने देखा नहीं लेकिन मैंने इस को केवल 12 रुपया में लिया है।  आज कल तो 12 रुपया में छोटा वाला चॉकलेट मिलता है।  ये मस्त चॉकलेट मिल गया मुझे 12 रुपया में और खाने में बहुत मजा आया भाई लोग।  

ये चीज मैंने पहली बार आर्डर की है और यार सिर्फ एक पर ही ऑफर था इसलिए केवल ही आर्डर किया मैंने।  अपनी बहन को भी नहीं खिलाया वो क्या है न जब डिलीवरी हुई थी तो मेरी बहन घर पर नहीं थी वो कॉलेज गयी हुई थी इस वजह से मेरी बहन ये खा नहीं पायी।  

नए नए चीजे खाने में बहुत अच्छा लगता है ये बात तो एक दम सही है। और ये आइस क्रीम काफी पुराना है आप देख सकते हो फोटो में।  1956 से चल रहा है ये और मैं साला अब खाया है 2018 में बताओ साला।  अभी भी बहुत कुछ है दुनिया में जो खाना बाकी है।  अभी तो केवल इंडियन फ़ूड ही खाये है पता नहीं विदेश कब जाऊँगा और वहा का खाना कब खाऊंगा।  कैसा खाना होता है उधर ये भी मालूम नहीं मुझे।  क्यों की मैं कभी विदेश नहीं गया न भाई लोग लेकिन एक बार दुबई जरूर जाऊँगा भाई लोग।    

ये देख लीजिये मैंने जो आर्डर किया है उसका भी स्क्रीन शॉट लगा दिया है कही ऐसा न लगे आप को की मैं झूठ बोल रहा हूँ।  मैं झूठ नहीं बोल रहा भाई मैंने इस को 12 रुपया में ही आर्डर किया है आप देख ही सकते हो फोटो में।  

Hot chocolate fudge | Ecency