महिलाओं में हार्मोन का बिगड़ना

Words
212
Reading
1 min
Listen
Play
9y

Hello Everyone


image-stressed-woman-2.jpg

हार्मोन असंतुलन एक ऐसा साइलेंट किलर है जो धीरे धीरे कई समस्याओं को जन्म देता है । इस असंतुलन का प्रभाव भूख नींद स्वाद मूड से लेकर सेक्स लाइफ तक पड़ता है अगर हम स्वस्थ रहना चाहते हैं तो इनका संतुलन में रहना बहुत जरूरी है पुरुषों के मुकाबले इस प्रॉब्लम की ज्यादा शिकार महिलाएं होती हैं । जिसके चलते उनके उनके स्वभाव में चिड़चिड़ापन गुस्सा और थकान आम देखने को मिलती हैं । वैसे महिलाओं में हार्मोन बदलाव प्रेगनेंसी मासिक धर्म और मेनोपॉज के समय आता है, लेकिन लगातार किसी दवा का सेवन भी इसकी वजह बन सकता है इसके अलावा उचित खान पान का ना होना भी इस समस्या की वजह है । हार्मोन की गड़बड़ी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श चाहिए ताकि आगे चलकर किसी बड़ी समस्या का सामना ना करना पड़े । अगर नींद नहीं आती, पीरियड में गड़बड़ी, लगातार मुहांसे, थकान, ज्यादा पसीना आना, तेजी से वजन बढ़ जाना, तनाव, चिंता, ज्यादा भूख लगना अनचाहे बाल, बेडोल शरीर, कमजोर याददाश्त कमजोर पाचन आदि जैसे लक्षण दिखाई दे तो यह हार्मोन के बिगड़ने की निशानी हो सकते हैं इसके लिए तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें ।


a1f1572331d3896f9953e5c183700499.png


Thanks for visiting my blog. Stay tuned. Have a Great Day


pardeepkumar.jpg


Upvote & Follow Me pardeepkumar@pardeepkumar

महिलाओं में हार्मोन का बिगड़ना | Ecency