कैसे हो मित्रों आज मे आपको अपने निवास स्थान अल्मोड़ा के बारे मे कुछ बताता हु।
यह समुद्र तल से 1750 मीटर की ऊचाई पर कुमाऊँ के लगभग केंद्र मे कोसी और सुयाल नदियों के बीच मे स्थित है। अल्मोड़ा नगर कुमाऊँ के चंद राजाओं के राजा बालों कल्याण चंद ने 1563 मे अपनी राजधानी चम्पावत से अल्मोड़ा बनाये और अल्मोड़ा नगर बसाया। अल्मोड़ा नगर का नाम अल्मोड़ा पढ़ने से पहले आलमनगर और राजपुरा नामो से जाना जाता था और यहा तांबा अधिक मिलने के कारण इसको ताम्र नगरी के नाम से आज भी जाता है। साथ ही अल्मोड़ा को बाल मिठाई का घर भी कहा जाता है।
अल्मोड़ा नगर पालिका का गठन 1864 मे किया गया। अल्मोड़ा के बारे मे ऐसा भी माना जाता है कि कभी यहा 360 नौला हुआ करते थे।
अल्मोड़ा मे घूमने के लिये आस पास मे कसार देवी मंदिर सिमतोला पार्क ब्राइट एंड कॉर्नर चितई मंदिर नंदा देवी मंदिर लाला बाजार जैसे स्थान है।
नंदा देवी मंदिर का निर्माण चंद राजा ज्ञान चंद द्वारा कराया गया और यहा नंदा देवी की सोने की मूर्ति ज्ञान चंद गढवाल के राजा फतहे शाह को युद्ध मे हरा कर अल्मोड़ा लाया। यहा हर साल नंदा देवी का मेला सेप्टेंबर मे लगता है।