बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म जब हैरी मेट सेजल बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। उन्हें खुद नहीं पता की आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा। क्यों उनका करियर ढलान की ओर जा रहा है। इसी दबाव के चलते शाहरुख ने एक नया रिस्क लेने का फैसला किया है।
वैसे तो शाहरुख खान अक्सर अपने किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट जो पहले से ही हॉरर फिल्मो को प्रोड्यूस कर रही है। अब वह भी इसी तरह की फिल्में करने का रिस्क लेने का तैयार हो गए हैं।
एक लीडिंग न्यूजपेपर की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान एक हॉरर फिल्म बनाना चाहते हैं। क्योंकि उनका मानना है कि इंडिया में अभी भी हॉरर फिल्मों के लिए काफी गुंजाइश है और ये एक ऐसा क्षेत्र है जिसे पूरी तरह भुनाया नहीं गया है।
बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों का मतलब रामगोपाल वर्मा, विक्रम भट्ट और बिपाशा बासु बनकर रह गया है। इसलिए बॉलीवुड को भी अब कुछ अच्छी हॉरर फिल्मों की जरूरत है। अगर शाहरुख रेड चिलीज के बैनर तले ऐसी फिल्म बनाते हैं तो वो खुद इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। अब ये देखना है कि शाहरूख खान का ये आईडिया कितना काम आता है। क्या वह भूत बनकर लोगों को डराएंगे या फिर खुद डरेंगे।