दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बड़े बदलाव के साथ उतरेगी विराट कोहली की टीम इंडिया

Words
261
Reading
2 min
9y
Listen to this post
~2 min

images.jpg

भारत और मेज़बान दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 13 जनवरी से सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन में खेला जाएगा। ख़राब बल्लेबाजी के कारण सीरीज के पहल मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था जिस कारण इस मैच के लिए विराट कोहली टीम में एक बड़ा बदलाव कर सकते हैं।
दूसरे मैच में रोहित शर्मा की जगह अजिंक्य रहाणे की टीम में वापसी हो सकती है। रोहित शर्मा पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे और 11 और 10 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे जबकि अजिंक्य रहाणे का विदेशी धरती पर अब तक का प्रदर्शन बेहद शानदार है। चलिए दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित टीम पर एक नज़र डालते हैं।

सलामी बल्लेबाज़
एक बार फिर शिखर धवन और मुरली विजय की भरोसेमंद जोड़ी भारतीय पारी का आगाज़ करते हुए नज़र आएगी।

मध्यक्रम
टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे जबकि कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे क्रमश नंबर 4 और नंबर 5 पर बल्लेबाजी करेंगे। रिद्धिमान साहा टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज़ की भूमिका निभाएँगे।

ऑलराउंडर
टीम में हार्दिक पांड्या तेज़ गेंदबाजी ऑलराउंडर जबकि रविचंद्रन अश्विन स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नज़र आएँगे।

गेंदबाज़
तेज़ गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमरह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के अनुभवी हाथों में होगी।

वर्तमान समय में भारतीय टीम विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम है जबकि दक्षिण अफ्रीका टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है जिस से एक बात तो तय है कि दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बड़े बदलाव के साथ उतरेगी विर... | Ecency