नमस्कार दोस्तों, पहली भी आप को एक बार याद दिला चूका हूँ आज सोचा लास्ट दिन है तो फिर से आप को याद दिला दूँ। दोस्तों आज आईटीआर भरने का आखरी तारीख है। अब आप के पास महज़ कुछ घंटे ही बचे है आईटीआर भरने के लिए। इसलिए दोस्तों एक जिम्मेदार नागरिक होने का फ़र्ज़ निभाइये और अपना आईटीआर जल्दी से भर दीजिये। आप के पास अब कुछ ही घंटे बचे हुए है।
Image via gyankidukan.com
अगर आप इनकम टैक्सेबल में आती है तो आईटीआर भरना आप के लिए लाज़मी है और न भरने पर पेनल्टी देनी पड़ सकती है और जेल होगा वो अलग। अगर आप आज के बाद आईटीआर भरते है तो फिर आप को पेनल्टी लग सकती है इसलिए अभी भी कुछ घंटे बाकी है।
मैं आप को बता दूँ आखरी तारीख 31 जुलाई थी लेकिन फिर बाद में तारीख बढ़ा दी गयी और 31 अगस्त कर दी गयी है और आज की तारीख तो आप जानते ही है। एक बार पहले भी डेट आगे बढ़ाया जा चूका है तो मुझे नहीं लगता की अब फिर से इस का डेट आगे बढ़ेगा इसलिए दोस्तों देर न करे और एक जिम्मेदार नागरिक होने का फ़र्ज़ निभाए।
Image via fundstiger.com
आईटीआर भरना बहुत ही आसान है आप ऑनलाइन भरे इस में आप को पैसे देने नहीं पड़ेंगे। अगर आप माथा मारी नहीं करना चाहते है तो फिर किसी चार्टर्ड अकाउंटेंट से अपनी आईटीआर भरवा सकते है। अब वो आप का काम करेगा तो चार्ज तो लेगा ही तो आप ऑनलाइन माथा मारी नहीं करना चाहते तो किसी चार्टर्ड अकाउंटेंट से करवा सकते है उसको अपनी सारी डिटेल्स देनी पड़ेगी।