आज तो ये दोनों बरस रहे है

mdwakil(70)
Published in
#india
Words
272
Reading
2 min
Listen
Play
8y

नमस्कार दोस्तों, आज तो कमाल हो गया, पता नहीं आज चाँद किस ओर से निकला है।  आज विराट कोहली या चेतेश्वर पुजारा नहीं बल्कि लोकेश राहुल और ऋषभ पंत जम कर बरस रहे है इंग्लैंड के गेंदबाजों पर।  विराट बेचारा आज तो बिना खाता खोले ही लोट गया।  और शिखर धवन की तो मैं बात ही नहीं करना चाहता यार।  ये एक्सपीरियंस खिलाडी है फिर भी इस टेस्ट मैच में इस का खेल मुझे पसंद न आया। 

Image via foxsports.com.au

आईपीएल में भी ये फॉर्म में नहीं थे और न ही टेस्ट मैच में ये फॉर्म में है।
इनका प्रदर्शन बहुत ही ख़राब रहा है।  विराट कोहली तो अच्छे बैट्समेन है यार भले ही वो आज नहीं चले लेकिन हर टेस्ट में उसने अच्छा प्रदर्शन किया है।  उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है।  

और आज तो मुझे समझ न आ रहा है ये लोकेश राहुल ने 142 रन बना दिए है और अभी भी क्रीज़ पर है।  और उनका साथ दे रहे है ऋषभ पंत आज दोनों आईपीएल के खूंखार बल्लेबाज टेस्ट मैच में भी बरस रहे है।  

Image via crictracker.com

टेस्ट मैच में दोनों ही फ्लॉप हो गए थे लेकिन आज दोनों ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।  वैसे ये मैच जीतने के लिए अभी भी 160 रन चाहिए और मुझे नहीं लगता इतना रन कर पाएंगे और कर भी लिया तो कोई फायदा नहीं है यार क्यों की ये सीरीज तो हम हार ही चुके है।  आज जैसा खेल रहे है लोकेश राहुल वैसा अगर पिछले मैच में भी खेलते तो बहुत अच्छा होता।  खैर देखते है आज का मैच ये जीता पाते है की नहीं।   

आज तो ये दोनों बरस रहे है | Ecency