Fफ़िल्मी Mसाला

manya(35)
Published in
#poetry
Words
276
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~2 min

filmy masala.jpg
किचन में दी आज कुछ हलचल कुछ सुनाई, मसालों ने है मीटिंग बुलाई...
क्यों ना थोड़ा मनोरजन हो जाये, आओ मिलकर फिल्म बनाएं..
तेज पत्ता बना डायरेक्टर, तो करी पत्ता भी असिस्टेंट है, करनी इनको अब कास्टिंग है |

हीरोइन का नाम सुनते ही इलाइची दौड़ी चलायी, लौंग संग है जोड़ी बनायीं...
लाल संग काली मिर्च भी चिल्लाई, आइटम गर्ल को होड़ लगायी….
असिस्टेंट साहब बोले, झगड़ा क्या है?
आइटम गर्ल जो लाल, तो काली भी फिर वैम्प बनायीं |

दालचीनी को अब हुई जलन, मैं भी नहीं किसी से कम….
तीखी भी मैं कुछ मीठी भी, हीरोइन ना तो वैम्प सही…..
कुछ तो रोले हो मेरा भी, मालकिन नहीं तो नौकर सही |

सरसों और मेथी भी हुए नाराज़, क्यूंकि बने है वो एक्स्ट्रास …
राई भी आ शर्मायी, कुछ इठलाई, कुछ बलखाई..
कहानी में टविस्ट तो मैं ही लाऊंगी,लौंग संग जोड़ी मैं ही बनाउंगी….
नमक भी बोला, धोखेबाज़! मुझ बिन फीका जैसे अचार…
बिन मेरे तू ना भाएगी, वापस तू लौट यहीं आएगी |

जीरा कलौंजी अलग-थलग पड़े हैं, बिन रोल ये झगड़ पड़े हैं
चोर उचक्का हमे बना दो, इंस्पेक्टर बना या रिश्वत दिलवा दो |

सर्र से शोर दिया सुनाई, दिखी साथ में रखी कड़ाही…
डायरेक्टर साहब खौफ में हैं, क्यूंकि मम्मी पूरे जोश में हैं….
उतरा बॉलीवुड का भूत सारा, छौंक में पड़ गया ये बेचारा |

इलाइची और लौंग भाग न पाए, मिर्ची के भी आंसू आये ….
राई भी अब फूट के रोइ, दालचीनी ने मेमोरी खोयी…
लौंग कलौंजी सदमे में हैं, पड़ गए ये तड़के में हैं |

एक-एक कर सबको झोंका, पड़ गया देखो फ़िल्मी चौंका….
हर एक की बारी आयी, मम्मी ने यूं फिल्म बनायीं |

Fफ़िल्मी Mसाला | Ecency