Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ के डॉ. हंसराज हाथी की इस वजह के चलते हुई मौत

Words
376
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~3 min

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में डॉक्टर हंसराज हाथी का रोल निभानेवाले एक्टर कवि कुमार का आज निधान हो गया है। खबरों के अनुसार सोमवार को महाराष्ट्र के मीरा रोड वॉकहार्ट हॉस्पिटल में हार्टअटैक से निधन हो गया है। इस अभिनेता के मौत से टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके प्रशंसकों को भी काफी झटका लगा है। कवि कुमार काफी लंबे वक्त से टीवी शो तारक मेहता का उलटा चश्मा से जुड़े थे।
5-48.jpg

डॉ. हाथी का हार्टअटैक से हुआ निधन

कॉमेडी सीरियल ‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ में डॉ. हंसराज हाथी गोकुलधाम सोसाइटी के ऐसे सदस्य थे जिनसे हर कोई प्यार करता था और वे दर्शकों समेत पूरी सोसाइटी के चहेते थे। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कवि कुमार आजाद डॉ. हाथी के किरदार में थे और वे हमेशा खाना खाने के दीवाने रहते थे। शो में वे डॉक्टर थे लेकिन ओवरवेट डॉक्टर थे। उन्हें हर कोई बहुत प्यार करता था।
3-57.jpg

जानकारी के मुताबिक उनकी तबियत पिछले तीन दिनों से ठीक नहीं थी। पिछली रात उन्हें कोमा में शिफ्ट किया गया था। जानकारी मिली है कि कवि कुमार आजाद को मीरा रोड स्थित वोकहार्ड हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था।
2-71.jpg

सूत्रों की माने तो कुछ घंटों पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। यह दुखद और आश्चर्यचकित कर देने वाली ख़बर मिलने के बाद फिल्म सिटी में चल रहे शूट को कैंसिल कर दिया गया है।
4-54.jpg
कवि कुमार काफ़ी मिलनसार और हंसमुख किस्म के इंसान थे। उन्होंने आमिर खान की फिल्म मेला और फंटूश सहित कई फिल्मों में भी काम किया था।कवि कुमार ने आमिर खान की फिल्म ‘मेला’ और परेश रावल के साथ फिल्म ‘फंटूश’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।
1-135.jpg
आरजे आलोक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी जानकारी
कवि कुमार की हुई निधन की जानकारी आरजे आलोक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘महाराष्ट्र के मीरा रोड वॉकहार्ट हॉस्पिटल में डॉ. हंसराज हाथी का हार्टअटैक से निधन हो गया है।’ कवि कुमार आजाद ने साल 2010 में अपना 80 किलो वजन सर्जरी से कम कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस सर्जरी के बाद लाइफ की बहुत सी चीजें उनके लिए आसान हो गई थीं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि, ‘मुझे पसंद है लोगों ने मुझे मेरे किरदार के लिए पसंद किया।’

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ के डॉ. हंसराज हाथी की इस वजह के चल... | Ecency