अमेरिका के रेस्टोरेंट में गोलीबारी, एक भारतीय छात्र की मौत

kapurejay(26)
Published in
#news
Words
190
Reading
1 min
Listen
Play
8y

4aed4ceac1eaa46f8e1aac53995fde66.jpg
तेलंगाना की 24 वर्षीय युवक की अमेरिका के एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी में शुक्रवार को मौत गई है. वारंगल का रहने वाला छात्र शरत कप्पू यहां की मिसूरी यूनिवर्सिटी में पढ़ता था.

रिपोर्ट के मुताबिक कंसास पुलिस को शुक्रवार शाम 7 बजे एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खून से लथपथ शरत को एक पूल में गिरा पाया. आनन-फानन में युवक को करीब के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शरत के शरीर पर गोलियों के निशान भी मिले हैं.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. चश्मदीदों के मुताबिक उन्होंने रेस्टोरेंट से 5 गोलियां चलने की आवाज सुनी थी. शरत कंसास में रहता था और हायर स्टडीज के लिए उसने मिसूरी यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था.

जवान बेटे की मौत के बाद वारंगल में शरत के परिवार में मातम छा गया है. परिजनों ने राज्य के NRA मंत्री के. वाई. रामाराव से मामले में दखल देकर जल्द से जल्द शरत के पार्थिव शरीर को भारत लाने की गुजारिश की है.

अमेरिका के रेस्टोरेंट में गोलीबारी, एक भारतीय छात्र की मौत | Ecency