Ghazal

Words
77
Reading
1 min
9y
Listen to this post
~1 min

IMG_20180430_193232.png

गज़ल

मैं कहाँ सारा जमाना चाहता हूँ
सिर्फ सबका प्यार पाना चाहता हूँ

आइने सा दिल मेरा बेशक़ है लेकिन
संगदिल से दिल लगाना चाहता हूँ

बस यही ख़्वाहिश है सूरज के जहाँ में
मोम का इक़ घर बनाना चाहता हूँ

ख़त्म करके अब पुरानी दास्ताँ को
इक़ नया कोई फ़साना चाहता हूँ

दौलत-ए-दुनिया मुबारक हो तुझे पर
मैं दुआओं का खज़ाना चाहता हूँ

जो बलाएं पाँव में लिपटी हैं शाबान
उनको पलकों पर बिठाना चाहता हूँ

Ghazal | Ecency