महात्मा गांधी व शास्त्री जयंती

Words
214
Reading
1 min
Listen
Play
8y

अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जिनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था, का जन्म भारत के गुजरात राज्य के पोरबन्दर काठियावाड़ नामक स्थान पर 2 अक्टूबर 1869 को हुआ।
2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिँसा दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। विश्व मे शायद ही कोई ऐसा नेता रहा हो, जिसने देश को आजाद करवाने की लड़ाई बिना किसी हथियार के उपयोग किये लड़ी हो। अहिँसा के पुजारी गांधीजी को भारत अपना राष्ट्र पिता मानता हैं। इन्हें बापू के नाम से जाना जाता हैं। आज उनके अवतरण दिवस पर देश उनको तहेदिल से नमन करता हैं तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेता हैं।

लाल बहादुर शास्त्री
शास्त्रीजी का जन्म भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मुगलसराय नामक स्थल पर 2 अक्टूबर 1904 को हुआ। शास्त्रीजी भारत के दूसरे प्रधानमंत्री, विदेशमंत्री तथा गृहमंत्री रहे।
शास्त्रीजी अपनी सादगी, मेहनतकश व ईमानदार छवि के लिए जाने जाते हैं। अनेक पदों पर रहते हुए आपने देश सेवा के लिए जो कार्य किये वो अनुकरणीय हैं। आज उनके अवतरण दिवस पर समूचा राष्ट्र आपको याद करता हैं और आपकी सादगी व बेदाग छवि की तहेदिल से प्रसंसा करता हैं।

आप भी कॉमेंट में हमारी इन विभूतियों को श्रद्धांजलि दे सकते हैं। पोस्ट पसन्द आये तो upvote करना न भूलें।

आपका ~ indianculture1

महात्मा गांधी व शास्त्री जयंती | Ecency