अमृतसर ट्रेन हादसा

Words
182
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

पंजाब के अमृतसर में बड़ा ट्रेन हादसा, 200 लोगों के मरने की आशंका

अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है, जिसमें 200 के करीब लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर रेलवे के आलाधिकारी पुलिसबल के साथ पहुंच चुके है। बचाव कार्य जारी है। घायलों को 108 एंबुलेस के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन पठानकोट से अमृतसर आ रही थी।

अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास दशहरा उत्सव मनाया जा रहा था, जिस समय पुतलों को आग लगाई गई, तो मौके पर मची भगदड़ के बीच लोग रेलवे ट्रैक पर आ गए। इसी बीच रेलगाड़ी आ गई, जिस कारण सैकड़ों लोग रेलगाड़ी की चपेट में आ गए। आशंका जताई जा रही है, इस हादसे में 200 के करीब लोग मारे गए हैं। लेकिन फिलहाल अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं रेलवे के आलाधिकारी एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर राहत बचावकार्य शुरू कर दिया है। हालांकि रेलवे की ओर से अभी मरने वाले लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अमृतसर ट्रेन हादसा | Ecency