₹ को राहत के लिए PM मोदी ने तेल उत्पादकों से मांगी मदद
कमजोर होते रुपये को राहत देने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वैश्विक तेल उत्पादकों से भुगतान से जुड़ी शर्तों की समीक्षा करने का अनुरोध किया है। पीएम नई दिल्ली में बड़े तेल उत्पादक देशों के तेल मंत्रियों और सीईओ के राउंड टेबल को संबोधित कर रहे थे।
मीटू कैंपेन के तहत यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने अपनी सफाई देने के बाद कानूनी रास्ता अपनाया है। उन्होंने आरोप लगानेवाली एक पत्रकार प्रिया रमानी पर मानहानि का केस किया है। अकबर ने सोमवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में अपने वकीलों के माध्यम से यह केस किया।
पिछले दिनों एक तस्वीर ने मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में नई चर्चाओं को जन्म दिया। यह तस्वीर थी सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की मुलाकात की। 22 सितंबर को यह मुलाकात इस लिहाज से चर्चा का केंद्र बनी क्योंकि लक्ष्मीकांत शर्मा व्यापम के मुख्य आरोपियों में से एक हैं।