WWE में है गामा पहलवान का भांजा, तोड़ चुका अंडरटेकर जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड
WWE में इन दिनों इंडियन मूल के रेसलर जिंदर महल खूब छाए हुए हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने सबसे लंबे वक्त तक WWE चैम्पियनशिप डिफेंड करने के मामले में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा था। अब खबर है कि स्मैकडाउन के आने वाले एपिसोड्स में वे बॉबी रूडे और रैंडी ऑर्टन के साथ भिड़ते नजर आएंगे। बता दें कि जिंदर महल अपने जमाने के मशहूर पहलवान गामा सिंह के भांजे हैं। उनका असली नाम युवराज सिंह धेसी है।
IPL से पहले प्रीति की टीम के प्लेयर का धमाका, तोड़ा पाक बॉलर का वर्ल्ड रिकॉर्ड
अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान (जदरान) ने सबसे कम उम्र में 5 वनडे विकेट लेने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। शुक्रवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए वनडे में उन्होंने 50 रन देकर 5 विकेट लिए। ऐसा करते ही उन्होंने वकार यूनिस का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। बता दें कि बीते महीने IPL 2018 सीजन के लिए हुई प्लेयर्स ऑक्शन में जदरान को प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा था।
34 करोड़ का है विराट का फ्लैट, तो साल में 1 करोड़ किराए पर ही खर्च करते हैं नेमार
विराट कोहली इस वक्त दुनिया के सबसे पॉपुलर और सफल क्रिकेटर हैं। क्रिकेट से लेकर एड वर्ल्ड तक में वो नंबर वन च्वाइस हैं। 29 साल की उम्र में ही विराट की नेटवर्थ करीब 390 करोड़ है। इतनी कम उम्र में वो सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। वहीं, दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर्स में से एक ब्राजील के नेमार भी कम नहीं। 2017 में वो 25 साल से कम उम्र के सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ियों में टॉप पर थे। फरवरी में ही 26 साल के हुए नेमार ने 2017 में करीब 238 करोड़ की कमाई की। अपने-अपने खेल में नंबर 1 इन खिलाड़ियों की कमाई में काफी अंतर हैं।