नोटबंदी RBI या जेटली का नहीं, RSS का फैसला; 2019 में जीते तो GST में करेंगे बदलाव: राहुल
कांग्रेेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने मंगलवार को कर्नाटक दौरे के अंतिम दिन कलबुर्गी में बिजनेस पर्सनल और प्रोफेशनल के साथ मीटिंग की। राहुल ने कहा- "नोटबंदी का आइडिया RBI, अरूण जेटली या किसी फाइनेंस मिनिस्टरी के ऑफिसर का नहीं था। बल्कि यह RSS की विचार धारा है। इसे लागू करने के लिए पीएम मोदी पर RSS ने दबाव डाला था। 2019 में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है तो GST से लोगों को राहत दिलाने के लिए नियमों में बदलाव किया जाएगा।' बता दें कि कर्नाटक में इस साल मई या जून में असेंबली इलेक्शन होने हैं। राहुल यहां चार दिवसीय दौरे पर थे।
IAF को मिलेगा 71 साल पहले इंडो-पाक वार में इस्तेमाल हुआ 'परशुराम' एयरक्राफ्ट
नई दिल्ली. 71 साल पहले 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अहम किरदार निभाने वाला डकोटा एयरक्राफ्ट इंडियन एयरफोर्स को मिलेगा। राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने ये एयरक्राफ्ट IAF को गिफ्ट दिया है। इस एयरक्राफ्ट को ब्रिटेन में पूरी तरह नया रूप दिया गया है। इसमें 6 साल का वक्त लगा। एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने कहा, "मिलिट्री हिस्टोरियन पुष्पिंदर सिंह ने कहा था कि हमारे पास आज भी पुंछ है, इसकी वजह डकोटा एयरक्राफ्ट है।"
पंजाब: लेक्चरर की पोस्ट के लिए दो कैंडिडेट्स ने की दावेदारी, मंत्री ने सिक्का उछालकर किया फैसला
चंडीगढ़. पंजाब के टेक्निकल एजुकेशन मिनिस्टर ने लेक्चरर की पोस्टिंग का फैसला सिक्का उछालकर किया। इस पोस्ट के लिए दो कैंडिडेट्स ने दावेदारी की थी। इस घटना का वीडियो न्यूज चैनल्स पर दिखाया गया। मिनिस्टर चरनजीत सिंह चन्नी ने सिक्का उछालने पर सफाई दी, "मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। लेक्चरर की पोस्टिंग मेरिट और ट्रांसपेरेंट तरीके से की है।" अपोजिशन पार्टियों ने मंत्री को पद से हटाए जाने की मांग की है। शिरोमणि अकाली दल ने कहा कि अमरिंदर सरकार में मंत्री टाइमपास कर रहे हैं।