दैनिक भास्कर

hodlit(51)
Published in
#hodlit
Words
451
Reading
3 min
Listen
Play
9y

ओमान में आज 100 साल पुराने शिव मंदिर और सुल्तान कबूस मस्जिद जाएंगे मोदी, दोनों देशों के बीच हुए 8 करार

तीन देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव ओमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को शिव मंदिर और यहां की सुल्तान कबूस मस्जिद जाएंगे। वे देश के कई दिग्गज सीईओ से भी मिलेंगे। इससे पहले रविवार को दोनों देशों के बीच आठ समझौतों हुए। रविवार को ही मोदी ने अबू धाबी में वहां के पहले हिंदू मंदिर की नींव रखी थी। तीन देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव ओमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को शिव मंदिर और यहां की सुल्तान कबूस मस्जिद जाएंगे। वे देश के कई दिग्गज सीईओ से भी मिलेंगे। इससे पहले रविवार को दोनों देशों के बीच आठ समझौतों हुए। रविवार को ही मोदी ने अबू धाबी में वहां के पहले हिंदू मंदिर की नींव रखी थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Source: https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/NAT-NAN-HDLN-narendra-modi-three-nations-visit-oman-muscat-news-and-updates-5810701-PHO.html?ref=ht


इलेक्शन के 6 महीने पहले केस दर्ज हुआ हो तो कैंडिडेट के चुनाव लड़ने पर लगे रोक: SC से इलेक्शन कमीशन

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से अपराधियों के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की है। अपने हलफनामे में आयोग ने कहा है कि वह इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज चुका है। आयोग के मुताबिक- ऐसे लोगों को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए जो ऐसे किसी केस में आरोपी हों जिसमें पांच साल तक की सजा हो सकती है, और जिन पर कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हों। एक शर्त यह भी है कि केस चुनाव से 6 महीने पहले दर्ज हुआ हो। बता दें कि राजनीति के अपराधीकरण को रोकने के लिए कानून बनाए जाने की मांग को लेकर कोर्ट में दायर पिटीशन का EC ने जवाब दिया। इस मामले की सुनवाई सोमवार को होनी है। सुनवाई चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली बेंच कर रही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Source: https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/NAT-NAN-HDLN-ec-to-supreme-court-people-facing-trial-for-serious-offences-be-barred-from-polls-5810700-PHO.html?ref=ht


मोदीजी आपके पास ज्यादा वक्त नहीं, भाषण देना बंद करिए और काम शुरू कीजिए: कर्नाटक में राहुल

कारातगी(कर्नाटक). कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी रविवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन कर्नाटक कोप्पल में रोड साइड मीटिंग की। राहुल ने कहा, आपने देश को इलेक्शन में बताया कि आपने पांच साल में क्या किया। अब पांच साल पूरे होने वाले हैं और आपने अपना अकाउंट तक नहीं खोला। मोदीजी पास्ट पर स्पीच देना बंद कीजिए और काम शुरू करिए। आपके पास अब ज्यादा वक्त नहीं है। बता दें कि कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। नरेंद्र मोदी ने इसी महीने 4 फरवरी को बेंगलुरू में रैली की थी और कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Source: https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/NAT-NAN-HDLN-rahul-gandhi-karnataka-visit-statement-on-narendra-modi-5810464-PHO.html?ref=ht


Source: https://www.bhaskar.com/
दैनिक भास्कर | Ecency