जब अबू धाबी के प्रिंस ने जय सिया राम से शुरू की अपनी स्पीच, मुरारी बापू भी थे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनके इस दौरे के बीच यहां के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयां का एक वीडियो सोशिल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वे राम कथा के एक मंच पर स्पीच देने से पहले जय सिया राम का नारा लगाते नजर आ रहे हैं। मंच पर कथावचक मुरारी बापू भी बैठे नजर आ रहे हैं।
LoC पर हमलों के लिए PAK कर रहा अमेरिकी मिसाइलों का इस्तेमाल; ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन को बताएगा भारत
पाकिस्तान एलओसी पर हमलों के लिए अमेरिका में बनीं एंटी टैंक गाइडेड मिसलाइल यानी ATGMs का इस्तेमाल कर रहा है। पिछले दिनों इसी मिसाइल हमले में एक कैप्टन समेत हमारे चार जवान शहीद हो गए थे। भारत सरकार अब पाकिस्तान की इस हरकत की जानकारी ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन को देने जा रहा है। शनिवार को भी पाकिस्तान ने पुंछ में एलओसी पर फायरिंग की। बता दें कि पाकिस्तान ने 4 फरवरी की रात राजौरी और पुंछ जिलों में बंकर उड़ाने वाले वाले हथियारों से गोलाबारी की। इसमें सेना के कैप्टन कपिल कुंडू समेत 4 जवान शहीद हो गए थे।
मोदी पिछला शीशा देखकर देश चला रहे, इसकी वजह से एक्सीडेंट होंगे: राहुल गांधी
कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने यूपीए सरकारों के कामकाज की आलोचना करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया। कर्नाटक में एक चुनावी रैली में राहुल ने शनिवार को कहा कि मोदी पिछला शीशा देखकर देश चला रहे हैं, इसी के चलते एक्सीडेंट होंगे। देश पीएम से फ्यूचर के बारे में सुनना चाहता है। उन्होंने आपको पुरानी बातें करने के लिए प्रधानमंत्री नहीं बनाया। बता दें कि राहुल कर्नाटक के 4 दिन के चुनावी दौरे में सबसे पहले मंदिर गए। इससे पहले गुजरात में अपने 85 दिन के कैम्पेन में वह 27 मंदिरों में गए थे। कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं।